बैकुंठधाम में अवैध मिठाई फैक्टरी पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्... - CG Sandesh

बैकुंठधाम में अवैध मिठाई फैक्टरी पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मकान सील

भिलाई : खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भिलाई नगर निगम क्षेत्र के बैकुंठधाम स्थित रिहायशी इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक मकान के अंदर लंबे समय से चल रही मिठाई की अवैध फैक्टरी पर विभाग की टीम ने दबिश दी। जांच के दौरान फैक्टरी बिना फूड लाइसेंस के संचालित होती मिली। वहीं, मौके पर साफ-सफाई की व्यवस्था भी बदहाल पाई गई।

बताया जा रहा है कि रिहायशी इलाके में स्थित मकान के अंदर बड़ी मात्रा में मिठाई बनाने का काम किया जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने जब मौके पर जांच की तो गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार किए जाने की स्थिति सामने आई। इससे आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने तैयार मिठाइयों के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं, नियमों का पालन नहीं होने पर टीम ने संबंधित मकान को सील कर दिया है।

अब खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से खाद्य कारोबार संचालित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें