टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का धरना, सेवा सुरक... - CG Sandesh

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का धरना, सेवा सुरक्षा की मांग

राजनांदगांव : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में एलबी संवर्ग के शिक्षक साझा मंच ने राजनांदगांव कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने विकासखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से सेवा सुरक्षा देने और सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर पूर्व सेवा की गणना का लाभ देने की मांग की।

शिक्षकों का कहना है कि कई वर्षों से सहायक शिक्षक और शिक्षक शासकीय विद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी नियुक्ति के समय टीईटी की अनिवार्यता से जुड़ी कोई शर्त नहीं थी। अब पदोन्नति के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने से शिक्षकों में नाराजगी और असमंजस का माहौल है। शिक्षक साझा मंच के जिला संयोजक छन्नूलाल साहू ने कहा कि वर्ष 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त कर सेवा सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 29 अगस्त को जिला स्तरीय धरना, इसके बाद सितंबर में प्रदेश स्तरीय आंदोलन और अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें