दुर्ग में ‘आगाज’ प्रदर्शनी का आयोजन, 75 महिला उद्यमियों को म... - CG Sandesh

दुर्ग में ‘आगाज’ प्रदर्शनी का आयोजन, 75 महिला उद्यमियों को मिला मंच

दुर्ग : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और जरूरतमंद बच्चों की मदद के उद्देश्य से पहल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से अनूठी पहल की गई है। आनंद रिजॉर्ट में 22 और 23 अगस्त को ‘आगाज’ प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से करीब 75 महिला उद्यमी अपने उत्पाद लेकर पहुंची हैं।

महिला उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी

प्रदर्शनी का शुभारंभ वनबंधु परिषद एकल अभियान महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने किया। प्रदर्शनी में साड़ी, सूट, फुटवियर, हैंडक्राफ्ट, एक्सेसरीज और परफ्यूम समेत कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एटी जूलियस की ओर से ग्रैंड तंबोला का भी आयोजन किया जा रहा है।

जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए जुटाई जाएगी राशि

आयोजकों के मुताबिक, ‘आगाज’ का उद्देश्य केवल महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार से जुड़कर जरूरतमंद बच्चों की मदद करना भी है। प्रदर्शनी से एकत्रित राशि का इस्तेमाल बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा में सहयोग के लिए किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन के जरिए महिलाओं को अपने हुनर और कारोबार को आगे बढ़ाने का मंच मिल रहा है। वहीं मुख्य अतिथि कविता राठी ने दुर्ग-भिलाई के लोगों से प्रदर्शनी में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने और इस सामाजिक पहल में सहभागी बनने की अपील की।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें