बरसते पानी में SP कार्यालय पहुंचे वार्डवासी, आम रास्ता बंद क... - CG Sandesh

बरसते पानी में SP कार्यालय पहुंचे वार्डवासी, आम रास्ता बंद करने के मामले में FIR की मांग

राजनांदगांव : शहर के ममता नगर गली नंबर-5 में आम रास्ता बंद किए जाने का विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। रास्ता खुलवाने के दौरान नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए जेसीबी में पत्थर फेंककर शीशा तोड़ने और निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व वार्डवासियों से कथित गाली-गलौज के मामले में मोहल्ला विकास समिति ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

20-25 साल पुराने आम रास्ते को लेकर विवाद

ममता नगर वार्ड नंबर-18 की पार्षद संगीता देवांगन, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले और मोहल्ले के लोग शनिवार को बरसते पानी के बीच SP कार्यालय पहुंचे। पार्षद का कहना है कि ममता नगर गली नंबर-5 का यह रास्ता पिछले 20-25 वर्षों से आम लोगों के आवागमन के लिए इस्तेमाल होता रहा है। रास्ता बंद किए जाने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद ने आरोप लगाया कि रास्ते से आवागमन करने वाले लोगों के साथ रास्ता बंद करने वाले परिवार के लोगों द्वारा गाली-गलौज भी की जाती है। इसी मामले में मोहल्लेवासियों ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

निगम की कार्रवाई के दौरान जेसीबी का शीशा टूटा

वहीं, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने बताया कि आम रास्ता खुलवाने के लिए निगम की ओर से तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जेसीबी चालक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने के मामले में निगम की ओर से FIR दर्ज कराई गई है।

उनका कहना है कि संबंधित पक्ष के खिलाफ अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई कर विवाद का समाधान करने की मांग की है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें