तिरंगे से छेड़छाड़ कर एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने ... - CG Sandesh

तिरंगे से छेड़छाड़ कर एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप, थाने में ज्ञापन

धमधा : राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से छेड़छाड़ कर एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में भाजपा मंडल धमधा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने धमधा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की।

भाजपा ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का लगाया आरोप

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि धमधा नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तस्वीर के साथ तिरंगे को एडिट कर उल्टा प्रदर्शित करते हुए पोस्ट साझा की। भाजपा ने इसे राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्र के गौरव का अपमान बताया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने ज्ञापन में दावा किया कि एडिटेड फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करना राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत दंडनीय अपराध है। साथ ही भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत भी कार्रवाई की मांग की गई है।

मोबाइल और लैपटॉप की जांच की मांग

भाजपा नेताओं ने पुलिस से मामले की तत्काल जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही मोबाइल और लैपटॉप की जांच कर एडिटेड फोटो कहां तैयार की गई और इसे सोशल मीडिया पर किस तरह प्रसारित किया गया, इसकी भी जांच करने की मांग की गई है।

ज्ञापन के साथ संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को प्रमाण के तौर पर सौंपा गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखने की मांग की।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें