CG : वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 5 ... - CG Sandesh

CG : वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 5 लोग गंभीर रूप से घाय

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ।

जानकारी के अनुसार सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री केदार कश्यप के वाहन को साइड से टक्कर मारी। इसके बाद स्कॉर्पियो काफिले में चल रही फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी।

हादसे में फॉलो वाहन में सवार 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया है।

वन मंत्री केदार कश्यप जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल में मौजूद हैं और घायलों के उपचार की जानकारी ले रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें