CG : तालाब में डूबे 4 लड़के, एक की मौत, तीन बच्चों को युवक ने... - CG Sandesh

CG : तालाब में डूबे 4 लड़के, एक की मौत, तीन बच्चों को युवक ने बचाया

एमसीबी। जिले के खोंगापानी क्षेत्र स्थित मैगजीन तालाब में नहाने गए चार लड़के हादसे का शिकार हो गए। नहाते समय अचानक चारों लड़के डूबने लगे और मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

इसी दौरान तालाब के दूसरी ओर घूम रहे युवक शाकीर अली की नजर डूब रहे बच्चों पर पड़ी। शकीरा तुरंत तालाब के पास पहुंचा और अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में उतरकर तीन लड़कों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसने चौथे लड़के को भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में काफी दूर जा चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही तालाब के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद चौथे लड़के का शव तालाब से बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। वहीं, तीन बच्चों की जान बचाने वाले युवक शकीरा के साहस की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें