बुंदेली के 10 दुकानों वाले व्यावसायिक परिसर पर उठे सवाल, अमा... - CG Sandesh

बुंदेली के 10 दुकानों वाले व्यावसायिक परिसर पर उठे सवाल, अमानत राशि से निर्माण बिल तक जांच की मांग

खैरागढ़ : ग्राम पंचायत बुंदेली में पूर्व सरपंच इंदरमन सिंह ठाकुर के कार्यकाल में बनाए गए 10 दुकानों वाले व्यावसायिक परिसर को लेकर वित्तीय अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। वर्तमान सरपंच दिवाकर सोनी के नेतृत्व में उपसरपंच, पंचों और ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

सरपंच दिवाकर सोनी का आरोप है कि व्यावसायिक परिसर के निर्माण में राशि किस मद से स्वीकृत और खर्च की गई, इसका स्पष्ट रिकॉर्ड पंचायत के पास नहीं है। इसके अलावा निर्माण सामग्री से जुड़े कथित फर्जी बिल लगाए जाने और कुछ बिलों में जीएसटी नंबर नहीं होने के बावजूद जीएसटी राशि लिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत में परिसर की नीलामी के बाद जमा हुई अमानत राशि के पंचायत रिकॉर्ड में स्पष्ट लेखा-जोखा नहीं होने का दावा भी किया गया है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने अमानत राशि के उपयोग, ग्रामसभा के अनुमोदन, निर्माण के एस्टीमेट और बजट में किए गए प्रावधान सहित पूरे मामले की जांच की मांग की है।

सरपंच ने बताया कि इस संबंध में 17 मार्च 2026 को जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन करीब पांच महीने बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। मामले में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने बताया कि शिकायत मिलते ही जनपद पंचायत को जांच के आदेश दिए गए थे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें