मलेरिया-पीलिया के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन,... - CG Sandesh

मलेरिया-पीलिया के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, चक्का जाम कर जताया विरोध

जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया, पीलिया समेत जलजनित बीमारियों के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने नगर निगम प्रशासन पर जनस्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब शहर में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने महापौर समेत सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि नगर निगम को तत्काल संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर फॉगिंग और दवाइयों का छिड़काव कराना चाहिए। साथ ही दूषित पानी की समस्या का निराकरण कर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन की कथित लापरवाही के चलते कई क्षेत्रों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था को युद्धस्तर पर मजबूत करने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य संकट को लेकर प्रशासन की उदासीनता को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें