रक्षाबंधन पर मातम: दुर्ग में दो सड़क हादसों में मासूम समेत 2... - CG Sandesh

रक्षाबंधन पर मातम: दुर्ग में दो सड़क हादसों में मासूम समेत 2 की मौत

दुर्ग : रक्षाबंधन का त्योहार जहां भाई-बहन के मिलन और परिवार के साथ खुशियां बांटने का दिन होता है, वहीं दुर्ग जिले में यह त्योहार दो परिवारों के लिए मातम में बदल गया। जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 साल के मासूम बच्चे और 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसों के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

पहला हादसा नंदिनी थाना क्षेत्र के कुम्हारी-अहिवारा मुख्य मार्ग पर जिओ पेट्रोल पंप के पास हुआ। कुम्हारी के रामनगर निवासी करीब 30 वर्षीय कोमल प्रसाद साहू अपने 3 वर्षीय बेटे दिनेश कुमार साहू के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मासूम दिनेश की मौत हो गई, जबकि उसके पिता को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रायपुर एम्स रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं दूसरा हादसा अंडा थाना क्षेत्र के जंजगिरी रोड पर शैलदेवी महाविद्यालय के आगे हुआ। नेवई भाठा निवासी 25 वर्षीय योगेश यादव अपनी पत्नी और एक साल के बच्चे के साथ रक्षाबंधन मनाने माहूद स्थित ससुराल गए थे। त्योहार के बाद वापस लौटते समय उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल योगेश को जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहत की बात रही कि उनकी पत्नी और बच्चा सुरक्षित हैं।

अंडा पुलिस ने मामले में BNS की धारा 281, 125(A), 106(1) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। रक्षाबंधन की खुशियों के बीच हुए इन हादसों ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें