कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में नया मोड़, दूसरे पक्ष ने भी... - CG Sandesh

कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में नया मोड़, दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप

अंबिकापुर : कांग्रेस नेता और आदित्येश्वर शरण सिंह देव के करीबी बताए जा रहे नवजीत सिंह सिद्धू के साथ मारपीट के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सविता साहू और उनके परिजनों का आरोप है कि विवाद की शुरुआत रास्ते में गाड़ी रुकवाकर चाबी लेने और गाली-गलौज से हुई, जिसके बाद उनके पति के साथ मारपीट की गई।

सविता साहू के मुताबिक, घटना के वक्त वह और उनके पति घर पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान साहिल का फोन आया और चौपाटी से आने की बात कही गई। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में गुरप्रीत सिंह ने गाड़ी रुकवाकर उसकी चाबी ले ली, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

परिजनों का दावा है कि जब उनके पति मौके पर पहुंचे तो कांग्रेस नेता की ओर से उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उनकी शिकायत पर अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है।

वहीं, सूर्य प्रकाश साहू ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चों के साथ भी पहले विवाद और मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत दर्ज होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं की गई।

सूर्य प्रकाश साहू ने आरोप लगाया कि गुरप्रीत सिंह सिद्धू के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। करीब आठ महीने पहले आदिवासी बच्चों के साथ मारपीट की शिकायत में भी FIR दर्ज होने का दावा किया गया है। उनका आरोप है कि कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।

सूर्य प्रकाश साहू ने यह भी कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें राजनीतिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। उनका दावा है कि मौजूदा विवाद से उनका कोई संबंध नहीं है, बावजूद इसके बार-बार उनका नाम सामने लाया जा रहा है। मामले में अब दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें