दुर्ग मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, दस्तावेजों की ... - CG Sandesh

दुर्ग मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, दस्तावेजों की स्क्रूटनी जारी

दुर्ग : चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज में NEET के बाद काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों की स्क्रूटनी की जा रही है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार प्रवेश से जुड़ी पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संचालित की जा रही है।

चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज में MBBS की कुल 200 सीटें निर्धारित हैं। इनमें से अब तक 145 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं सेंट्रल पूल और ऑल इंडिया कोटे की करीब 30 सीटें अभी रिक्त बताई जा रही हैं। इन सीटों पर भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जा रहा है।

एडमिशन के लिए पहुंच रहे विद्यार्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों और अन्य जरूरी प्रमाण-पत्रों की जांच की जा रही है। स्क्रूटनी पूरी होने के बाद पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन को उम्मीद है कि बची हुई सीटों पर भी जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि नए बैच के विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। एडमिशन प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों की जांच से लेकर प्रवेश तक सभी चरणों को नियमानुसार पूरा किया जा रहा है, ताकि पात्र विद्यार्थियों को ही प्रवेश मिल सके।

कॉलेज के उप अधीक्षक कुलदीप सिंह सांगा के मुताबिक, दस्तावेजों की स्क्रूटनी से लेकर एडमिशन तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संचालित की जा रही है। कॉलेज प्रबंधन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय-सीमा में सभी रिक्त सीटों पर प्रवेश पूरा कर नए बैच की पढ़ाई शुरू की जा सके।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें