कोसनाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, रेलवे कर्मचारी की... - CG Sandesh

कोसनाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, रेलवे कर्मचारी की मौत

भिलाईनगर : सुपेला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित कोसनाला टोल प्लाजा के पास गुरुवार को सड़क हादसे में 56 वर्षीय रेलवे कर्मचारी रविशंकर भारती की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, रविशंकर भारती बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रविशंकर को गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रविशंकर भारती को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें