खैरागढ़ : जालबांधा में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 5 खाद्... - CG Sandesh

खैरागढ़ : जालबांधा में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 5 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए

खैरागढ़ : खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जालबांधा क्षेत्र के विभिन्न खाद्य एवं किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई कलेक्टर इन्द्रजीत चंद्रवाल के निर्देशन तथा सीएमएचओ आशीष शर्मा और अभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे के मार्गदर्शन में की गई।

निरीक्षण के दौरान मेसर्स वर्मा किराना से नमकीन, गुलाब जामुन और अरहर दाल के तीन विधिक नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं कृष्णा मोमोस सेंटर से चाइनीज पकोड़ा और तीखी लाल चटनी के दो सर्विलांस नमूने संकलित किए गए।

जांच के दौरान कृष्णा मोमोस सेंटर में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे गए मोमोज और आलू फिंगर चिप्स को मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही संचालक को खाद्य पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा टीम ने मेसर्स लक्ष्य किराना स्टोर्स का भी निरीक्षण किया और प्रतिष्ठान में आवश्यक साफ-सफाई बनाए रखने के साथ खाद्य पंजीयन को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक घृतलहरे ने बताया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए क्षेत्र में निरीक्षण और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें