पिज्जा डिलीवरी बॉय से मारपीट का आरोप, यूथ कांग्रेस जिला अध्य... - CG Sandesh

पिज्जा डिलीवरी बॉय से मारपीट का आरोप, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रत्याशी अमन सिंह समेत साथियों पर FIR

भिलाई : शहर के नेहरू नगर इलाके में पिज्जा डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप यूथ कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रत्याशी अमन सिंह और उनके साथियों पर लगाया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि डिलीवरी के दौरान किसी बात को लेकर पहले युवक के साथ गाली-गलौज की गई। इसके बाद उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को थप्पड़ और मुक्के मारते दिखाई दे रहे हैं। वहीं युवक माफी मांगता और रहम की गुहार लगाता नजर आ रहा है।

मामले की शिकायत के बाद सुपेला थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत को जांच में लिया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें