भिलाई सेक्टर-2 में गणेश उत्सव का 42वां वर्ष, तारापीठ मंदिर की थीम पर सजा भव्य पंडाल
भिलाई : न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति सेक्टर-2 द्वारा इस वर्ष गणेश उत्सव का 42वां वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। समिति ने भगवान श्री गणेश की भव्य स्थापना के साथ तारापीठ स्थित मनोकामना मंदिर की थीम पर आकर्षक पंडाल और झांकी तैयार की है।
झांकी के जरिए धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। इसमें पेड़-पौधों और हरियाली को बचाने के साथ प्रकृति एवं पक्षियों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। समिति का कहना है कि गणेश उत्सव को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
अन्य सम्बंधित खबरें