बलरामपुर में फल दुकान संचालक के घर चोरी, एक लाख रुपये नकद ले... - CG Sandesh

बलरामपुर में फल दुकान संचालक के घर चोरी, एक लाख रुपये नकद ले गए चोर

बलरामपुर : जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 5 में शुक्रवार शाम एक फल दुकान संचालक के घर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 5 निवासी सत्येंद्र गुप्ता फल का व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर चांदो चौक स्थित अपनी फल दुकान पर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

करीब 7:25 बजे सत्येंद्र गुप्ता और परिवार के सदस्य वापस घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद गायब मिले।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही चोरी की घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद वार्डवासियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें