मिशन रक्षक के तहत पखांजूर में शुरू हुआ अभ्यास, 460 से ज्यादा... - CG Sandesh

मिशन रक्षक के तहत पखांजूर में शुरू हुआ अभ्यास, 460 से ज्यादा युवक-युवतियां कर रहे तैयारी

पखांजूर : मिशन रक्षक के तहत पखांजूर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में युवक-युवतियों के लिए अभ्यास शुरू हो गया है। परलकोट क्षेत्र के अंदरूनी और दूरदराज इलाकों से 460 से अधिक युवक-युवतियां इस अभ्यास में शामिल हो रहे हैं। सुबह से ही स्टेडियम में युवाओं की चहल-पहल देखने को मिल रही है।

भर्ती की तैयारी में जुटे युवा दौड़ के साथ शारीरिक दक्षता से जुड़े अलग-अलग अभ्यास कर रहे हैं। युवक-युवतियों में भर्ती प्रक्रिया को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। कई युवा दूरदराज के इलाकों से नियमित रूप से पखांजूर पहुंचकर अभ्यास कर रहे हैं।

अंदरूनी क्षेत्रों से आने वाले युवाओं के लिए यह अभ्यास खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद युवा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि नियमित अभ्यास और बेहतर मार्गदर्शन से उन्हें भर्ती की तैयारी मजबूत करने में मदद मिल रही है।

मिशन रक्षक के तहत शुरू किए गए इस अभ्यास से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को अपनी शारीरिक दक्षता बेहतर करने और भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार होने का अवसर मिल रहा है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें