SIR और चुनाव आयोग के फैसलों पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ मामले की सुनवाई करेगी।
पिछली सुनवाई में अदालत ने निर्वाचन आयोग के जवाब पर याचिकाकर्ताओं को अपना पक्ष रखने के लिए दस दिन का समय दिया था। निर्वाचन आयोग ने अपने हलफनामे में आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि एसआईआर से जुड़े फैसले तीनों निर्वाचन आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें