सेल्समेन के कहने  पर गया था मिट्टीतेल के पैसे मांगने, विवाद ... - CG Sandesh

सेल्समेन के कहने पर गया था मिट्टीतेल के पैसे मांगने, विवाद पर हुआ काउंटर केश.

गुलाब किशोर अग्रवाल ने भवंरपुर चौकी में उसके पिता का हथोड़ा से सर फोड़ने पर ओमप्रकाश पटेल के ख़िलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.  इसके पहले ओमप्रकाश पटेल ने गुलाब किशोर के ख़िलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि मिट्टीतेल के उधारी के 72 रू मांगने पर उससे मारपीट की गई थी.

जिस पर काउंटर केश करते हुए  गुलाब किशोर अग्रवाल ने पुलिस को बताया है कि 30 अक्टूबर को सुबह जब वह  दूकान जाने घर से निकला था तभी सोसायटी के पास ओमप्रकाश पटेल मिला और वह उसके सोसायटी में उधारी किये पैसा को मांगने लगा. जिससे दोनों के बीच पैसे के लिए झगड़ा वाद विवाद हुआ और वह दुकान की ओर न जाकर वापस अपने घर की ओर चला गया.

इसके बाद जब वह करीबन 10.00 बजे को सरपंच कमलध्वज पटेल के घर के परछी में बैठे हुआ था  उसी समय ओमप्रकाश पटेल आया और वह सरपंच को बोला गुलाब किशोर मेरा सोसायटी का बचा हुआ पैसा नही लोटा रहा है जिसे लेकर सुबह हम दोनों के बीच बहुत बहस हुआ है.

इसके बाद ओमप्रकाश वहां से गुलाब किशोर के घर की ओर अपने हाथ में हथोड़ा लेकर चला गया और गुलाब किशोर के के पिताजी मुलचंद को जान से मारने की धमकी देते हुये अपने हाथ में रखे हथोड़े से मुलचंद के सिर पर मारा जिससे गुलाब किशोर के पिता मुलचंद के सिर से खुन निकलने लगा. जिसे देखकर गुलाब किशोर दौड़ कर आया और ओमप्रकाश के हाथ से हथोड़ा छिना और बीच बचाव किया तो वह उसके और उसके पिता के साथ गाली गलौच करने लगा.  जिसकी शिकायत पर पुलिस ने धारा 294-IPC, 323-IPC और 506-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

सेल्समेन के कहने पर गया था मिट्टी तेल का पैसे लेने, वापस आने पर हुई चप्पल से पिटाई.


अन्य सम्बंधित खबरें