ट्रेक्टर में दबकर हुई थी चालक की मौत, चढाव मे ट्रेक्टर नही च... - CG Sandesh
फाइल फ़ोटो

ट्रेक्टर में दबकर हुई थी चालक की मौत, चढाव मे ट्रेक्टर नही चढने से पीछे की तरफ लगा था ढूलने.

बसना थाना अंतर्गत ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ने से चालक की मौत हो जाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 20 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे मृतक जयराम पटेल पिता भजोराम पटेल उम्र 32 वर्ष बामडाडीह थाना बसना का ग्राम कटेल से ट्रेक्टर क्रमांक CG 13 AL 1974 एवं बिना नंबर ट्राली में  ईंट भरकर ग्राम दलदली जा रहा था. इस दौरान ग्राम रंगमटिया के पहले कच्ची रोड चढाव मे ट्रेक्टर नही चढने से ट्रेक्टर पीछे तरफ ढलान मे ढूलने लगा और  ट्रेक्टर का ब्रेक नही लगा.  जिससे ट्रेक्टर का बैलेंस बिगढ गया और ट्रेक्टर मुण्डी ट्राली सहित आठ दस फीट नीचे गढ्ढा खेत मे पलट गया. इस घटना में ट्रेक्टर के मुंडी मे चालक जयराम पटेल दब गया जिससे घटना स्थल मे ही उसकी मृत्यु हो गई. जिसमे पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर क्र CG 13 AL 1974 का चालक जयराम पटेल धारा के विरुद्ध धारा 304(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया.

पहाड़ से गिरा ट्रैक्टर दब गए चालक और मजदूर.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें