नक्सलियों के गोली मारने से  पूर्व सरपंच  घायल - CG Sandesh

नक्सलियों के गोली मारने से पूर्व सरपंच घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को गोली मार दी। घायल पूर्व सरपंच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के चिहका गांव के पूर्व सरपंच बोटी लेकाम :55 वर्ष: को नक्सलियों ने गोली मार दी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि बीते रविवार की रात को हथियारबंद नक्सली लेकाम के घर पहुंचे और उसे घर से बाहर निकालकर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तब लेकाम को बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लेकाम के पैर में गोली मारी गई है तथा उसकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने लेकाम पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें