कचरो में पट गया नाली, प्रशासन ने नही दिया ध्यान - CG Sandesh

कचरो में पट गया नाली, प्रशासन ने नही दिया ध्यान

जिला मुख्यालय में पार्षदों द्वारा नाली निर्माण करवाने के बाद नाली का मेंटनेंस करवाना ही भूल जाते है, जिसकी वजह से नाली में कचरों का अंबार भर जाता है व कचरे फंसे होने की वजह से नाली धीरे धीरे नाली पूरी तरह पट रहा है। पालिका प्रशासन शहर के नालियों को सफाई करने के लिए कर्मचारियों को भेज देती है पर वे भी इस ओर ध्यान नहीं देते, जिसकी वजह से ज्ञानी चौक में जंगल कि ओर बना ढ़ाई करोड़ नाली कचरों से पट गया है और कई दुकानदार इसके ऊपर ही दुकान चला रहे है।

शहर के ज्ञानी चौक के पास से दन्तेश्वरी पेट्रोल पम्प कि ओर गया नाली कुछ वर्ष पहले ढ़ाई करोड़ की लागत से निर्माण कराया गया था, इसके बाद प्रशासन ने नाली के ऊपर ढ़क्कन नहीं लगाया जो खुले नाली होने पर सफाई सही होने की सलाह दी थी पर नाली में ढ़क्कन न लगने पर आसपास के दुकानदारों द्वारा अपने दुकान के कचरें को उसी में डालने की शुरूवात की, जिसके बाद से हर व्यक्ति द्वारा कचरे को नाली में डाला जाने लगा, इसके साथ दुकानदारों द्वारा अपने दुकान व होटल को आगे तक बढ़ाने के लिए नाली के ऊपर ढ़क्कर लगाकर आगे तक शेड लगा दिया, जिससे नाली का सफाई होना पूरी तरह बंद हो गया।

बरसात के दिनों में स्वमेव साफ नाली साफ हो जाता था पर कचरे से पूरी तरह पट जाने की वजह से अब वह भी साफ नहीं हो पा रहा है, प्रशासन द्वारा नाली कि ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कुछ ही दिनों में नाली का पूरी अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद सड़क चौड़ी करण के लिए प्रशासन को मशक्कत करना पड़ेगा। प्रशासन सड़क चौड़ीकरण का बात किया तो जाता है पर नाली के ऊपर हो कब्जें को अब तक हटाया नहीं गया है।

नाका से लेकर पेट्रोल पम्प तक 16 ने किया नाली पर कब्जा

शहर में ज्ञानी चौक से लेकर पेट्रोल पम्प तक 16 लोगों ने नाली पर कब्जा करते हुए उसके ऊपर ढ़क्कर लगाकर ऊपर शेड बना लिया गया है, जो वहां पर अपना दुकान का निजी काम करते है, इसमें यादव होटल एवं भोजनालय, दाऊ पान भंडार, अमन किराना एण्ड एजेन्सी, ठाकुर आटो पार्टस, अनिका मोबाईल, आरूषी कलेक्सन, साहू होटल, मदीना मोटर्स, राम वेल्डींग वर्कशाप, साई इनफोटेक, अमन बोरवेल्स, शफी आटो, इलेक्ट्रीक्स एण्ड बाबा बैटरी रिपेरिंग, श्रीराम रिपेरिंग एण्ड ट्रैक्टर ट्राली पाट्स, श्रीराम टायर सर्विसेस, आकाश सेलून, उमा मोटर रिवाईडिंग द्वारा दुकान चलाया जा रहा है पर प्रशासन ने इन्हे अब तक कोई समझाईस नहीं दी है।


अन्य सम्बंधित खबरें