पॉल्यूशन जांच करने जिलेवासियों के पास नही है लाईसेंस, यातायात ने धमतरी वासी से लगवाया शिविर
जिले में वाहनों से हो रहे पॉल्यूशन को जांच करने के लिए जिले के किसी भी व्यक्ति के लाईसेंस नहीं होने की वजह से यातायात विभाग ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को जागरूक करने धमतरी के एचएसआर पॉल्यूशन टेस्टिग वाले को जिले में बुलाकर शिविर लगवाया, जिनके द्वारा सुबह से शाम तक 28 मोटर सायकल व 1 कार जांच किया गया, जिसमें 1 मोटर सायकल फेल होने पर उन्हे जल्द ही सर्विसिंग कराने के लिए समझाईश दिया गया।
अंचल में पर्यावरण प्रदुषण तेजी के साथ हो रहा है, जिसको देखते हुए कम फटाखा फोड़ने, खेतों में पराली व पैरा न जलाने व वाहनों के प्रदुषण को कम करने के लिए सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है, जिसके तहत प्रशासन ने इसमें काम करते हुए पराली जलाने से कम तो करवा दिया है व लोगों द्वारा फटाखा भी बहूत कम समय में फोड़ा जाता है पर जिले में वाहनों से हो रहे प्रदुषण को रोकना मुश्किल हो गया है, जिसके तहत यातायात विभाग द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान पॉल्यूशन जांच को भी एक अहम भूमिका के रूप में देखी जाती है, जिसे 6 माह में एक बार कराना आवश्यक रहता है पर उस दौरान लोगों द्वारा कहा जाता है कि जिले में कभी पॉल्यूशन जांच नहीं किया जाता तो हम कहा जाकर पॉल्यूशन जांच कराएं, जिससे कर्मचारियों के द्वारा कई लोग चढ़ाई भी कर देते है।
शहर के कुछ जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में मोहम्मद खान द्वारा पॉल्यूशन का जांच किया जाता था पर उनके द्वारा जून 2019 के पहले रिनीवल कराने के लिए दिया गया पर अब रिनीवल न होने की वजह से बंद कर दिया गया है, वहीं जिले के अनिल कौशिक के साथ 4 से 5 लोगों द्वारा आवेदन दिया गया है पर अब तक किसी का लाईसेंस नहीं बन पाया है, जिसकी वजह से जिले में कही भी पॉल्यूशन का जांच नहीं हो रहा है व लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।