विवेकानंद के जन्म दिवस पर जिले के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन
स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा जिला मुख्यालय में पथ संचलन किया गया, जो शहर के मुख्य मार्गो में भ्रमण कर चौपाटी मैदान पहुंचा, जहां पर भारत माता के छायाचित्र का पूजन के बाद मुख्य वक्ता द्वारा वक्तव्य में बताया कि हमारा मुख्य मुद्दा हिन्दू संगठन को मजबूत करना व देश में सुख शांति लाना है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने पथ संचलन का शुरूवात 12 जनवरी को दोपहर 2 बजें छोटा शिशु मंदिर से शुरू हुआ, जो पुराना बस स्टैण्ड पहुंचकर मुख्य मार्गो से होते हुए ऊपर नीचे रोड़ चौपाटी मैदान पहुंचा। मैदान में ध्वज की जयघोष के बाद भारत माता, डॉ. हेडगेवार व गुरू सदाशिवराव गोलवकर जी का पूजा अर्चना कर बौद्धिक कार्यक्रम का शुरू हुआ, जहां पर कुछ स्वयं सेवकों द्वारा गीत गाने के बाद मुख्य वक्ता चन्द्रशेखर वर्मा ने विवेकानंद के अमेरिका दौरे के बारे में बताते हुए विस्तृत रूप से बताया गया, जिसके साथ हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए कहा, जिससे भारत फिर से विश्वगुरू कहलाएगा। वहीं मुख्य वक्ता ने कहा कि हमारे हिन्दू संगठन को मजबूत करना अति आवश्यक है, जिससे हम अपनी संस्कृति को बरकरार रखेगे, इससे भारत में सुख शांति लाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान नगर कारवा सरकार सिंह ठाकुर, खण्ड सेवा प्रमुख मंगलू राम सिंहा, नगर खण्ड विस्तारक सुनील वर्मा, विभाग कारवा भावेश साहू, रौशन साहू, रामदयाल साहू, राजेश साहू, अजीतेश दत्ता रॉय, शिवम अवस्थि, रोशन साहू, आदित्य मिश्रा, अमित चोपड़ा, भूपेन्द्र साहू, मनीष साहू, भूनेश जांगड़े, सोनसाय साहू, यशवंत रजक, अमृत नेताम व समस्त स्वयं सेवक उपस्थित थे।