पत्नी को बिजली चोरी बंद कराना पड़ा महंगा, पति व सास ने किया मारपीट
कांकेर क्षेत्र के ग्राम गढ़पिछवाड़ी में पत्नी द्वारा बिजली चोरी को बंद करवाने के लिए मीटर लगवाने का प्रयास करते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों को सम्पर्क कर उन्हे मीटर लगवाने के लिए बुलाया तो कर्मचारियों के आते ही सास ने चढ़ाई कर दी, जिसके बाद उसने अपने बेटे को तुरन्त ही फोन कर बुलाया।
प्रार्थीया के पति ने आते ही गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट शुरू कर दिया व इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी खड़े रहे। प्रार्थीया ने मारपीट के बाद थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
कोतवाली थानांतर्गत 11 जनवरी को शाम 4 बजें गढ़पिछवारी निवासी 25 वर्षीय छाया ठाकुर अपने कमरे के पीछे दिवाल में बिजली का मीटर लगवा रही थी, जिससे बिजली विभाग स वर्ग 2 के कर्मचारी मीटर लगाने आये हुए थे, तभी उसकी सास राधिका आकर घर में मीटर नही लगवाना है, कैसे मीटर लगवा रही है कहकर बिजली वालो से बहस करने लगी.
इसके बाद प्रार्थीया की सास ने शाम 5 बजें प्रार्थीया के पति द्वारिका सिंग को मोबाइल से फोन कर बुलाई और पति द्वारा आते ही प्रार्थीया को तू कौन होती है, मेरे घर में मीटर लगवाने वाली कहकर गाली गलौच कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। आरोपी द्वारा मारपीट करने से प्रार्थीया को चोटे आई व इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। प्रार्थीया द्वारा पुलिस के शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
बिजली चोरी पर नहीं हो रही कार्यवाही
थाने प्रार्थीया के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सास व पति के खिलाफ गाली गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के तहत धारा लगाकर कार्यवाही किया पर बिजली विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने के बाद बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी करने के तहत कोई कार्यवाही नहीं किया गया, जबकि पत्नी को बिजली चोरी को रोक लगाने पर इतना बड़ा सजा भोगना पड़ा।