एबीवीपी ने मनाया युग पुरुष स्वामी विवेकानन्द जी का जन्मोत्सव
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी का जन्मोत्सव बहुत ही हर्ष एवं उल्लास के साथ नगर व छात्रवास में मनाया गया, जहां पर सबसे पहले स्वामी जी के छायाचित्र में दीप वंदन कर स्तुति की गई।
सामान्य बालिका छात्रावास में छात्राओं के बीच जिला छात्रा प्रमुख प्रज्ञा सेनापति ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी सन 1863 को हुआ, उनका घर का नाम नरेंद्र दत्त था उनके पिता विश्वनाथ दत्त पाश्चात्य सभ्यता में विश्वास रखते थे। वे अपने पुत्र नरेंद्र को भी अंग्रेजी पढ़ाकर पाश्चात्य सभ्यता के ढंग पर ही चलाना चाहते थे। नरेंद्र की बुद्धि बचपन से बड़ी तीव्र थी और परमात्मा को पाने की लालसा भी प्रबल थी अत्यंत गरीबी में भी नरेंद्र बड़े अतिथि-सेवी थे स्वयं भूखे रहकर अतिथि को भोजन कराते, स्वयं बाहर वर्षा में रातभर भीगते-ठिठुरते पड़े रहते और अतिथि को अपने बिस्तर पर सुला देते। इस बीच उनकी मुलाकात रामकृष्ण परमहंस से हुई परमहंस जी की कृपा से इनको आत्म-साक्षात्कार हुआ फलस्वरूप नरेंद्र परमहंस जी के शिष्यों में प्रमुख हो गए। संन्यास लेने के बाद इनका नाम विवेकानंद हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष कृति बढ़ाई, उपाध्यक्ष रागिनी औड़से, सचिव किरण दावना, सह सचिव यामिनी साहू, अनुशासन प्रभारी निरंजना साहू, क्रीड़ा प्रभारी फलेशवरी प्रधान, ममता मरकाम, रंजीता कोला, रानी लक्ष्मी ठाकुर, सविता जैन, गंगा दर्रो, महेश्वरी मातलाम, रश्मि साहू, पुष्पा सिन्हा, नीलिमा गंजीर, डीएन वट्टी, भेभूति दिवाकर, मानबती सलाम एवं छात्रावास की समस्त छात्राएं उपस्थित रही।
राजापारा में मनाया गया, स्वामी जी का जन्मोत्सव
राजापारा में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिन के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजन का कार्यक्रम किया, जहां पर जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वामी जी के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, इस दौरान समाज सेवी पप्पू अजय मोटवानी, पार्षद आनंद चौरसिया, अभाविप के अजितेष दत्ता रॉय, अजय ठाकुर, आदित्य मिश्रा, योगेश जैन, आकाश राणा, धर्मेन्द साहू, जगदीस साहू, मनीष वर्मा, देवेश मिश्रा, विक्रांत सार्वा, रोशन साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।