शिवनगर में अभी से पानी की किल्लत शुरू, गर्मी के नाम पर दिख रहा भय.
शिवनगर वार्ड में अभी ठंड के दिनों में ही पानी कि किल्लत शुरू हो गई है, इस दौरान वार्डवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसके साथ ही इनके पास पानी लाने के लिए कोई साधन नहीं दिख रहा है. वार्ड वासियों ने बताया कि अभी से ही पानी की परेशानी शुरू हो गई है, इस बार गर्मी के दिनों का हाल सोचकर ही मन में भय उत्पन्न हो रहा है कि गर्मी के दिनों में पानी कि कितनी परेशानी होगी।
शिवनगर वार्ड के महिलाओं ने बताया कि ने बताया कि वार्ड में कल 13 जनवरी की शाम से टाईम नल में पानी आना बंद हो गया, जिसके बारे में शिकायत करने के बाद भी अब तक टाईम नल नहीं बन पाया है। मोहल्ले के हैण्डपम्प में पानी भरने के लिए पहुंचे तो वह भी खराब पड़ा हुआ है, जिसकी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड के महिलाओं ने बताया कि टाईम नल में कल शाम से अब तक पानी नहीं आया है। कुछ घर वालों द्वारा घर के छत में दो टंकी होने की वजह से उसी पानी को अब तक चलाना पड़ रहा है व पानी को लेकर काफी परेशानी हो रही है।
मोहल्ले वासियों ने बताया कि कल शाम टाईम नल में पानी भरने के लिए देख रहे थे पर पानी नहीं आया, जिसके बाद सुबह तक पूरा पानी खत्म हो गया था पर सुबह पानी न आने से पड़ोसी के यहां पानी मांगना पड़ा, पानी न आने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड वासियों ने बताया कि पानी न आने से पीने के साथ निस्तारी कार्यो में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड की पार्षद को इसकी सूचना देने के बाद सुबह एक टैंकर में पानी भेजी थी पर वह पानी भी मोहल्ले में कई जगहों पर बटा, जहां पर मात्र दो बाल्टी ही पानी मिल पाया। मोहल्ले वासियों का कहना था कि ठंड के दिनों में अभी से पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है तो गर्मी के नाम से मन में भय उत्पन्न हो रहा है क्योकि शिवनगर वार्ड ऊपर होने की वजह से सबसे ज्यादा यही पर पानी की समस्या उत्पन्न होती है व पानी के लिए मारा मारी भी होना पड़ता है।
बोर खराब था, सुधरवाया गया है, अब पहुंच जाएगा पानी
शिवनगर के पार्षद लीना जैन ने बताया कि कल शाम को इंदिरा आवास के पास बोर खराब हो गया था, जिसको सुधरवाने के लिए सुबह से मिस्त्री को बुलवाया गया व कार्य पूरा करवाया गया, जिसके बाद अभी टंकियों में पानी भर रहा, जिसके बाद कुछ ही देर में पानी पहुंच जाएगा।
पार्षद ने बताया कि पानी की समस्या बढ़ने पर मोहल्ले में तीन टैंकर भिजवाया गया था, जो मोहल्लें में पानी दिया है, वहीं गर्मी के समय तक नल जल योजना के तहत महानदी का पानी 28 फरवरी तक चालू हो जाएगा, जिससे समस्या उतनी ज्यादा नहीं बढ़ेगी।
उन्होने बताया कि कल के बैठक में कलेक्टर द्वारा बताया गया है कि पानी जल्द आ जाएगा व तीन माह में टेस्टिंग पूरा कर दिया जाएगा।