दूसरे दिन फिर पाया गया 3 किलो का कुकर बम, बीडीएस टीम ने किया... - CG Sandesh

दूसरे दिन फिर पाया गया 3 किलो का कुकर बम, बीडीएस टीम ने किया नष्ट

नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए लगातार दूसरे दिन फिर आईईडी लगाया गया था, जिसकी सूचना पर पुलिस व बीएसएफ टीम द्वारा बीडीएस टीम के साथ जांच किया गया, जहां पर 3 किलो का आईईडी पाया गया। आईईडी में वायर भी लगा हुआ था, जिसे 100 मीटर दूर ले जाकर टीम द्वारा नष्ट किया गया।

जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को फोर्स को नुकसान पहुंचाने की नियत से माओवादी नक्सलियों द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के आईडी लगाएं थे, जो थाना कोयलीबेड़ा के कैम्प डुट्टा से लगभग 1.5 किमी. ग्राम कागबरस में कि ओर खुड़सेल नाला के किनारे कच्ची पकडडीं सड़क किनारे आईडी प्लांट किए जाने की मुखबीर से सुचना प्राप्त होने पर कोयलबेड़ा थाना प्रभारी उमेश पाटिल व हमराह स्टाप बीएसएफ कमांडेट योगेश कुमार व बीएसएफ के जवानों द्वारा सूचना तस्दीक के बाद घटना स्थल कि ओर रवाना हुए व सूचना सही होने पर बीडीएस टीम से सम्पर्क करते हुए घटना स्थल पहुंचकर टीम द्वारा आसपास सर्च कराया गया, जहां एक नग कुकर आईडी मिला जो लगभग 3 किलोग्राम का विस्फोटक पदार्थ का होना पाया गया, जिसमें लगभग 100 मीटर का वायर लगा हुआ था, जो बैटरी चलित आईडी होना पाया गया, जिसे बीएसएफ के बीडीएस टीम द्वारा बाहर निकालकर नष्ट किया गया है।

इस दौरान कांकेर उप पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अंतागढ़ केडी पटेल का विशेष मार्गदर्शन मिलता रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें