कलेक्टर ने दिलाया नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपत,  नह... - CG Sandesh

कलेक्टर ने दिलाया नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपत, नहीं आएं मुख्यमंत्री

मुख्यअतिथि कवाशी लखमा ने कहा राशन कार्ड धारियों को अब बाटेंगे गुड़

नगर पालिका परिषद कांकेर के नवनिर्वाचित सरोज जितेन्द्र ठाकुर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मकबूल खान को आज 15 जनवरी को शपथ ग्रहण कराने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल आने वाले थे, जिनका स्वास्थ्य खराब होने के बाद उनका दौरा रद्द कर दिया गया। शपत ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपत ग्रहण करवाया, जिनकों प्रदेश के मंत्रियों द्वारा चांबी सौपकर कांकेर नगर को अच्छे से चलाने के लिए कहते हुए बधाई दिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के आबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा थे। अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा की गई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य तथा संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के मंत्री अमरजीत भगत, विधायक शिशुपाल शोरी एवं संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी मौजूद थे।


कवासी लखमा ने अपने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है, छत्तीसगढ़ के तीज-त्यौहार एवं परम्परा सहित विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया। राज्य शासन द्वारा बस्तर संभाग के सभी जिलों के राशन कार्डधारी परिवारों को उचित मूल्य दुकान से दो किलो गुड़ प्रदान किया जाएगा। जिसके साथ तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की भर्ती अब स्थानीय स्तर पर की जाएगी, जिसमें यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी ने नगर पालिका परिषद कांकेर के नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यहां की जनता ने एक बार फिर कांकेर शहर के विकास का चाबी आपको सौंपा है, आप सभी समर्पित होकर शहर के विकास में अपना भरपूर योगदान दें।

शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के 151 नगरीय निकायों में 10 नगर निगम है, इतिहास में पहली आप जनता कि सहयोग से 10 के 10 नगर निगमों में कांग्रेस की सरकार बनी है और 151 नगरीय निकायों के 100 नगरीय निकाय में कांग्रेस की सरकार बनी है और मात्र 49 जो नगरीय निकाय अंतर्गत नगर पंचायत और नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी जितने में सफल हुई है। अक्सर कहा जाता था कि शहरी क्षेत्रों में भाजपा पार्टी का दबदबा रहता था पर इस बार वह बात को भी तोड़ने में सफल रहे।


विधायक शिशुपाल शोरी ने नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि कांकेर नगर पालिका का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है तथा शहर के विकास में सर्वोत्तम योगदान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आप सभी एक मत होकर शहर के विकास को ऊंचाईयों तक ले जाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी ने नगर पालिका के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यहां की जनता ने एक बार फिर हम पर विश्वास किया है, हम उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। शहर की विकास को नई दिशा दी जाएगी। आने वाले वर्षों में शहर का नक्शा बदला हुआ नजर आएगा।

कार्यक्रम में राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत हितग्राहियों को पट्टा वितरण कार्य का शुरूआत किया गया तथा प्रतीकात्मक रूप से चारामा के 6 हितग्राहियों को धनई बाई, शैलेन्द्र देवांगन, पूनम मेश्राम, श्रवण निर्मलकर, कलीराम और खुम्मन लाल देवांगन को पट्टा प्रदान किया गया, साथ ही स्वच्छता रेंकिंग में कांकेर जिला को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


राजीव मितान पार्क व सेल्फी जोन का हुआ लोकार्पण

कांकेर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे आबकारी मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक मोहन मरकाम तथा संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी द्वारा कांकेर कलेक्टेªट परिसर के सामने निर्मित राजीव मितान पार्क एवं सेल्फी जोन का लोकार्पण किया गया तथा जिला प्रशासन को बधाई एवं कांकेर शहरवासियों को शुभकामनाएं दी गई।




अन्य सम्बंधित खबरें