धीमी गति से हो रहा सड़क निर्माण,  धूल के गुब्बारों से हो रहे... - CG Sandesh

धीमी गति से हो रहा सड़क निर्माण, धूल के गुब्बारों से हो रहे लोग परेशान

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से होकर केशकाल कि ओर जाने पर सड़क निर्माण का कार्य लम्बे समय से चल रहा है। निर्माण कार्य काफी धीमी गति से होने की वजह से अब तक सड़क पूरी तरह नहीं बन पाया है। इस सड़क मार्ग से गुजरने पर धूल के गुब्बारे उड़ते हुए नजर आ रहे है,  जिसको लेकर आसपास बसे ग्रामीण परेशान हो चुके है, जिसे लेकर ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य कछुए कि गति में चल रहा है, जिससे हमारे घरों में रोजाना ही धूल जमे रहता है व हमे आए दिन बीमारी होना पड़ता है ।

जिला मुख्यालय में लम्बे समय से सड़क का हाल बेहाल हो चुका था,  जिसकी मरम्मत प्रशासन की नींद खुलने के बाद हो पाई, पर शहर के दोनों छोर में इससे पहले निर्माण हो रही सड़क का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

रायपुर रोड़ में जाने पर दो जगहों पर सड़क पूरी तरह नहीं बन पाया है व केशकाल कि ओर जाने पर जगह-जगह सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई है। धूल से भरे सड़क में केवल मिट्टी व गिट्टी ही नजर आते है,  जिसमें गाड़ी चलते ही धूल गुब्बारे बनकर ऊपर उठता है। यह शिलशिला सिंगारभाठ पार करते ही शुरू हो जाता है,  जो केशकाल के करीब ही समाप्त हो पाता है।

पथर्री के महेश कुमार ने बताया कि हमारे घर कि ओर लम्बे समय से सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इस मार्ग से रोज आना जाना होने की वजह से आंखों में रोज धूल घुसती है,  जिससे हर माह आंखों में एलर्जी होता है,  इससे कांकेर के जिला अस्पताल में जाकर आंखों का उपचार करना पड़ रहा है।

कुलगांव के संजय ने बताया कि इस मार्ग में रोज ही धूल उड़ता है, पहले यहां पर पानी भी डाला जाता था, जो अब बंद हो गया है, जिसकी वजह से लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धूल में रहने के कारण खासी बढ़ गई है,  जिससे बढ़ी बीमारियां होने की सम्भावना बनी हुई है।

आतुरगांव के मिथलेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में सड़क का हाल बेहाल हो चुका है, जिसकी वजह से हमारे मोटर सायकल खराब होते रहते है साथ ही इस रास्ते में दुघर्टनाओं की संख्या भी बढ़ गई है,  हांलाकि लोग सड़क को देखकर सम्भलकर चलते है पर कई वाहन चालकों को हडबड़ी के चलते जल्दी जाना होता है और सड़क खराब होने की वजह से दुघर्टना हो जाती है।


धूल में नहीं डल रहा पानी लोग परेशान

क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के शुरूवात के दौरान सड़क में पानी डाला जाता था. पर आधी जगहों में सड़क निर्माण हो जाने से पानी डलना बंद हो गया है, जहां पर सड़क का हाल बेहाल है,  वहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वहीं इस रास्ते में गुजरने वाले राहगीरों को सबसे बड़ी परेशानी हो रही है, क्योकि रास्ते में धूल उड़ने की वजह से लोग जाते तक धूल में काते होते नजर आ रहे है।




अन्य सम्बंधित खबरें