कलेक्टर, एसपी ने किया मेला स्थल का निरीक्षण, भंडारा मे परोसा भोजन
कलेक्टर केएल चौहान और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पखांजूर में आयोजित नर-नारायण सेवाश्रम मेला का आज निरीक्षण किया तथा मंदिर मे दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को भोजन परोसा।
इस दौरान नगर पंचायत पखांजूर के अध्यक्ष बप्पा गांगुली, मेला समिति के अध्यक्ष सुकलाल सरकार, जिला पंचायत के सीईओ डॉक्. संजय कन्नौजे, वनमण्डलाधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर आरसी मेश्राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएल उईके, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता केपी संत सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
मेला स्थल के निरीक्षण के बाद कलेक्टर, एसपी, ने मेला मे उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर उनके व्यापार और आमदनी के संबंध मे जानकारी लिया।
मदर चाईल्ड हास्पिटल पखांजूर का निरीक्षण
कलेक्टर नर-नारायण मेला स्थल के निरीक्षण के बाद पखांजूर में निर्माणाधीन मदर चाईल्ड हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक कमरों का अवलोकन किया तथा अस्पताल परिसर मे गार्डन, पार्किंग, परिसर के प्रवेश द्वार मे काऊकेचर का निर्माण, हॉस्पिटल से ट्रांजिस्ट होस्टल तक पहुंच मार्ग का निर्माण, प्रवेश द्वार के सामने स्थित बिजली खंभा और ट्रासफार्मर को शिफ्ट कराने के निर्देश दिये तथा सीजीएमसी के कार्यपालन अभियंता को अस्पताल के लिए ट्राॅसफार्मर लगाने हेतु विद्युत विभाग को तत्काल आवेदन करने के लिये निर्देशित किया। कलेक्टर ने ऑपरेशन थियेटर के सीलिंग को सुधारने, छत के टीन शेड को निकाल कर ग्रीन शेड लगाने , अस्पताल परिसर मे पर्याप्त लाईट व्यवस्था करने, वासबेसिंग के ऊपर ग्लास लगाने तथा अस्पताल की सफाई कर पानी से धोने के लिए निर्देशित किया।
