स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन के लिए वरिष्ठता सूची का प्रक... - CG Sandesh

स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन के लिए वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, दावा आपत्ति 20 जनवरी तक आमंत्रित

पंचायत संचालनालय इन्द्रावती भवन नवा रायपुर, अटल नगर के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2020 को 8 वर्ष या उससे अधिक की सेवा पूर्ण कर चुके वे शिक्षक (पंचायत) संवर्ग का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाएगा। जिस शिक्षकों का 19 दिसम्बर 2019 को 8 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षक (पंचायत) संवर्ग को 17 दिसम्बर 2.2019 को प्रारंभिक प्रकाशित वरिष्ठता सूची में दावा आपत्ति के लिये 27 दिसम्बर तक प्राप्त अभ्यावेदनों के परिक्षण उपरांत एकीकृत वरिष्ठता सूची जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त सूची के आधार पर जिला पंचायत कांकेर के द्वारा प्रकाशित किया गया है। जिसका अवलोकन जिला पंचायत के सूचना पटल के साथ-साथ जिला के सातों विकासखण्डों के खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं जिला शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.संजय कन्नौजे ने जिले के समस्त शिक्षक (पंचायत) संवर्ग, नगरीय निकाय को निर्देशित किया है कि एकीकृत वरिष्ठता सूची में किसी भी प्र्रकार की दावा-आपत्ति के संबंध में अपना अभ्यावेदन अभिप्रमाणित दस्तावेज के साथ जिला पंचायत के कक्ष क्रमाकं 29 में सहायक परियोजना अधिकारी (शिक्षा) के समक्ष उपस्थित होकर 20 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयवाधि के बाद कोई भी अभ्यावेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें