आज से दक्षिण अफ्रीका में शुरू होगा आईसीसी अंडर-19 विश्व कप
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2020 आज से दक्षिण अफ्रीका में शुरू होगा। पहले मुकाबले में मेज़बान द. अफ्रीका का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ होगा।
दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आज से आईसीसी अंडर-19 विश्व कप शुरू हो रहा है। भारतीय टीम पांचवीं बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। विराट कोहली की अगुआई वाली टीम ने 2008 चरण से दबदबा बनाना शुरू किया था और तब से जूनियर क्रिकेट सर्किट पर यह बरकरार है। टूर्नामेंट में भाग ले रही अन्य टीमों पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में भविष्य के सितारे होंगे। लेकिन जापान और नाइजीरिया की मौजूदगी से निश्चित रूप से एक दिलचस्पी बनेगी। आज पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच होगा।
अन्य खबरें
अन्य सम्बंधित खबरें