जनगणना की तैयारियों को लेकर केंद्र कर रहा है राज्यों और केंद... - CG Sandesh

जनगणना की तैयारियों को लेकर केंद्र कर रहा है राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ सम्मेलन

जनगणना की तैयारियों को लेकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ केंद्र की  बैठक जारी है। राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर यानी भारत के महारजिस्ट्रार द्वारा यह बैठक आयोजित की गयी है।

इस बैठक में जनगणना से जुड़ी चीजों...मसलन मकान सूचीकरण और एनपीआर जैसे मसलों पर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हो रही है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बैठक की अध्यक्षता कर रहे है। जनगणना और एनपीआर को लेकर राज्यों के मुख्य सचिवों और जनगणना के डायरेक्टर्स की बैठक में पश्चिम बंगाल हिस्सा नहीं ले रहा है।

NPR Updation को लेकर पिछले साल ही Notification जारी कर दिया गया था, जिसे सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने re-notify कर दिया था। -इस बार की जनगणना का थीम जन भागीदारी से जन कल्याण है। इस पर एक वीडियो भी जारी किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें