news-details

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: तैराकी में दिल्ली को 2 स्वर्ण

गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैराकी प्रतियोगिता में लड़कों की अंडर-21 400 मीटर फ्रीस्टाइल में दिल्ली के अनुराग सिंह ने अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए प्रतियोगिता का स्वर्ण अपने नाम किया. वहीं महाराष्ट्र के एरोन फर्नान्डेस ने रजत जीता, जबकि महाराष्ट्र के ही सुश्रुत कापसे ने कांस्य पर अपने नाम की मुहर लगाई.

लड़कों की अंडर-17 100 मीटर बटरफ्लाइ इवेंट में भी दिल्ली का ज़ोर नज़र आया और दिल्ली के बिक्रम चांगमाई ने स्वर्ण जीतने में सफलता हासिल की. वहीं हरियाणा के हर्ष सरोहा ने रजत और दिल्ली के आर्यन वारनेकर ने कांस्य जीतने में कामयाबी हासिल की.

लड़कियों की अंडर-17 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले इवेंट में महाराष्ट्र की अपेक्षा फर्नान्डेस के हाथ बाज़ी आई और उन्होंने इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता.




अन्य सम्बंधित खबरें