मां बाप से प्रताणित बच्ची काम के तलाश में पहुंची चारामा, भेजा गया बालगृह
कोण्डागांव जिले के केशकाल निवासी नाबालिग बालिका अपने मां बाप के प्रताणना से परेशान हो चुकी थी, जो अपने घर को छोड़कर काम की तलाश में लगातार भटक रही थी। बालिका को काम न मिलने पर वह धीरे धीरे चारामा पहुंच गई, जो दुकानदारों के पास पहुंचकर काम मांगने लगी, इस दौरान एक दुकानदार ने चाईल्ड को सूचना दिया, जिससे चाईल्ड लाईन के माध्यम से बालिका को बालिका बालगृह भेजा गया है।
कोण्डागांव जिले के केशकाल निवासी नाबालिग लड़की लता मंडावी अपने घर को छोड़कर काम की तलाश में चारामा आ पहुंची थी। चारामा के पप्पू देवांगन ने बालिका को देखने के बाद चाईल्ड को सूचना दिया, जिसके बाद चाईल्ड लाईन द्वारा उक्त स्थान में पहुंच कर लड़की से बात की गई व उनकी मदद करने का भरोसा दिलाया गया।
युवा शक्ति समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष उत्तम साहू ने उनसे बात करते हुए उस बच्ची को हिम्मत दी। बातचीत के दौरान बच्ची सहमी हुई थी, जिससे पूछने पर आगे पढ़ाई करने की बात खुलकर बताई। चाइल्ड लाइन के अमित बघेल व सीमा यदु को सूचना देते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद की।
नाबालिग लड़की ने बताया कि वह अपने मां बाप से प्रताणित थी, जिसकी वजह से वह काम करने के लिए घर छोड़कर निकली है। लड़की से वापस जाने के बारे में पूछने पर बताया कि वह अब वापस अपने घर नहीं जाना चाहती।
इन सबका कारण बस्तर में फैली शराब व नशा कही न कही परिवार के बिखरने का कारण बना ऐसा हमे इस मासूम बच्ची की बातों से आभास हुआ युवा शक्ति ने सेवा प्रकल्प के तहत बच्ची की मदद करते हुए बाल गृह भिजवाया गया।