दुर्गूकोंदल क्षेत्र के ग्रामीण बिजली की समस्या से परेशान,  क... - CG Sandesh

दुर्गूकोंदल क्षेत्र के ग्रामीण बिजली की समस्या से परेशान, कहा यहां के अधिकारी नही है गम्भीर

विकासखण्ड दुर्गूकोंदल के ग्राम सुरूंगदाह और कोड़ेकुर्सी क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही लगातार अखबारों की सुर्खियां में बनी हुई है, फिर भी आज तक ग्रामीणों और आश्रम के पढ़ने वाले बच्चों को बिजली की सुविधा सही ढंग से नहीं मिल नहीं पा रहा है, जिसकी वजह से बच्चों को रोजाना रातभर अंधेरे में रहना पड़ता है। क्षेत्र यदि बिजली गुल हो जाती है और इसकी सूचना देने के लिए लोगो द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को सूचित किया जाता है, तो उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है, जिसकी वजह से क्षेत्रवासी परेशान है।

कोड़ेकुर्सी क्षेत्र में अभी लगातार करीब 15 दिनों से रोजाना बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में लोकल बिजली मिस्त्री न होने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली मरम्मत कराने के दौरान मिस्त्री 18 किलोमीटर दूर अंदरूनी क्षेत्र से आता है, जिस कारण से रात के समय बिजली की सुविधा सही ढ़ग से नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों को बिजली के बिल बाकायदा समय पर भरने को कहा जाता है पर उसकी आपूर्ति सही ढ़ग से नहीं किया जा रहा है। यहां पर अक्सर रात में लाइट गुल हो जाती है, जबकि ग्रामीणों व आश्रम के छात्र-छात्राओं को रात में ही बिजली की बहुत ज्यादा जरुरत पड़ती है।

दुर्गूकोंदल में निवासरत क्षेत्र के बिजली मिस्त्री व अधिकारियों को लोकल निवास करने के लिए कहा जाता है पर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा ठीक है हम वहीं करवा देंगे करकर बात को टाल दिया जाता हैं। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि यहां का बिजली मिस्त्री लोकल ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत रहें, जिससे यह जो मौसम की हल्की बूंदाबांदी के कारण या बेमौसम जो बिजली की असुविधा हो रही है वह असुविधा ग्रामीणों को नहीं होगी। ग्रामीणों को हो रही असुविधा को लेकर बिजली विभाग द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, जिससे ग्रामीण लगातार परेशान होते नजर आ रहे है।


अन्य सम्बंधित खबरें