नगर पालिका ने कपड़ा व्यापारियों को हटवाया, बहूत जल्द हटेंगे ... - CG Sandesh

नगर पालिका ने कपड़ा व्यापारियों को हटवाया, बहूत जल्द हटेंगे ठेले व पसरा व्यापारी

नगर पालिका सीएमओं के निर्देश पर राजस्व कर्मचारियों ने सुबह 9 बजें जिला अस्पताल के सामने पहुंचकर कपड़ा दुकान लगाने वाले व्यापारियों को तुरन्त ही दुकान हटाने के लिए कहा गया, व्यापारियों द्वारा दुकान न हटाने पर जेसीबी चलाने की बात कही गई, जिसके बाद व्यापारियों ने स्वमेव अपने दुकान उठाकर बाजार में लगाने के लिए निकल गए। वही ठेले लगाने वाले उस जगह पर लगाना शुरू कर दिए है, जिन्हे बहूत जल्द चौपाटी भेजा जाएगा व पसरा वालों को बाजार भेजा जाएगा।

जिला अस्पताल के सामने नो वेन्डीग जोन पर कपड़ा व्यापारियों द्वारा कब्जा कर लम्बे समय से लगातार कपड़ा दुकान चलाया जा रहा था, जिनसे नगर पालिका 10 रूपए रोजाना वसूलती थी, जिनके खिलाफ शिकायत के बाद नगर पालिका सीएमओं सौरभ तिवारी ने 21 जनवरी की रात को राजस्व कर्मचारियों को हटवाने के लिए निर्देश दिया, जिसके बाद अगली सुबह राजस्व कर्मचारी पहुंचकर दुकान लगाने के लिए हिदायत दी, जिसके साथ ही बताया कि दुकान नहीं हटाया गया तो सीधे जेसीबी से कार्यवाही किया जाएगा। नुकसान से बचने के लिए व्यापारियों ने अपना पूरा सामान उखाड़कर बाजार में दुकान लगाने के लिए निकल पड़े, इस दौरान मुस्ताह अहमद, श्रीराम वैष्णव, प्रशांत यादव, अब्दूल रहिम, शनि सोनी, रहमान, जावेद खान, दीपक वाधवानी, कार्तिक बहादूर थापा, उमेश महतो, एजाज खान ने अपना दुकान हटा लिया है। दुकान हटने के बाद शाम तक ठेला संचालकों ने वहां पर अपना दुकान लगा दिया, जिससे जानकारी लेने पर नगर पालिका सीएमओं ने कहा कि अस्थाई रूप से लगाने के लिए कहा गया है, जिनको बहूत जल्द चौपाटी भेजा जाएगा।

सब्जी पसरा वालों को हटाकर भेजा जाएगा बाजार

राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि अभी कपड़ा व्यापारियों को हटवाया जा रहा है, जिसके बाद सब्जी पसरा लगाने वालो को हटवाते हुए बाजार भेजा जाएगा व इस क्षेत्र के जगह को पूरी तरह खाली किया जाएगा। इस दौरान ठेला लगाने वालों को जल्द चौपाटी भेजा जाएगा। कर्मचारियों ने बताया कि पहले अस्पताल में कोई कैन्टीन सुविधा न होने से मरीज के साथियों के रहने दिया जाता था पर अब यहां पर कैन्टीन सुविधा उपलब्ध हो चुकी है, सभी ठेले वालों को चौपाटी भेजा जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें