जिला सदस्य क्षेत्र क्रमांक 9 की प्रत्याशी स्मृति नीरज ठाकुर ... - CG Sandesh

जिला सदस्य क्षेत्र क्रमांक 9 की प्रत्याशी स्मृति नीरज ठाकुर का उरमाल में जोरदार स्वागत

गरियाबंद. जिलापंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 की प्रत्याशी स्मृति नीरज ठाकुर का उरमाल के आगमन पर वहां के लोगों ने बाजे गाजे के साथ उनका  स्वागत किया. स्मृति नीरज ठाकुर ने जिस तरीका से लोगों से मिल रही हैं और लोगों का भीड़ देखने को मिल रहा है इससे साबित होता है कि स्मृति नीरज ठाकुर अधिक मतों से जीतकर इस क्षेत्र का विकास के लिए बेतोड़ मेहनत करेंगी.

कुछ खबरें सोशल मीडिया में देखने को मिल रहा है की एक जुनून होता है जो स्मृति नीरज ठाकुर जी में दिख रहा है. स्मृति ठाकुर क्षेत्र का जनता का सेवा करना चाहती है और अपने पति के अधूरे सपनों को पूरा करना चाहती है.

शिक्षित वर्ग का कहना है कि उनका जीत में ही क्षेत्र का विकास होगा. लोकवाणी में सुनने को मिल रहा है कि हम कोई पार्टी विशेष में नहीं जाएंगे सिर्फ हम उम्मीदवार को देख कर वोट करेंगे यह उद्देश्य लोग अपना रहे हैं. लोकवाणी की अनुसार सिद्ध होता है कि स्मृति नीरज ठाकुर का भार सबसे अधिक है.

यूथ कांग्रेस प्रदेश सह सचिव उमेश डोंगरे ने कहा कि गरियाबंद जिला के लोकप्रिय नेता नीरज ठाकुर जी ने क्षेत्र के जनता को बहुत प्यार दिये है, बहुत काम के किए हैं और उनका कार्य को कभी भुलाया जा नहीं सकता उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए स्मृति नीरज ठाकुर जी को जिताने के लिए युवा शक्ति तैयार हैं आम नागरिक उनके साथ हैं.



अन्य सम्बंधित खबरें