नगर पालिका ने हटाया था अतिक्रमण, तीसरे दिन फिर वहीं हो गया क... - CG Sandesh

नगर पालिका ने हटाया था अतिक्रमण, तीसरे दिन फिर वहीं हो गया कब्जा

नगर पालिका प्रशासन ने जिला अस्पताल के सामने से कपड़ा व्यापारियों को हटाकर जल्द ही ठेले वालों को चौपाटी में लगवाने व पसरा वालों को बाजार भेजने की बात कह रहे थे पर कपड़ा व्यापारी तीसरे दिन फिर वहीं आकर कब्जा कर लिए है, जिनकों रोक लगाने के लिए इस दौरान कोई नहीं पहुंचा। कपड़ा व्यापारी शुरू दिन दुकान लगाएं पर तम्बू नहीं ताने थे, जो पहले दिन टेबल में ही व्यापार कर धीरे से तम्बू लगाने की तैयारी कर रहे है।

जिला अस्पताल के सामने अतिक्रमण कारियों को हटाने के लिए 21 जनवरी को नगर पालिका सीएमओं सौरभ तिवारी द्वारा अपने राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया, जिसके आधार पर दूसरे 22 जनवरी को सुबह 9 बजें से ही कपड़ा व्यापारियों को वहां से हटा दिया गया व शाम तक ठेले वाले वहां पर अपना दुकान लगाने लगे। कपड़ा व्यापारी एक दिन दुकान बंद करने के बाद तीसरे दिन 24 जनवरी को फिर वहीं कब्जा कर अपना दुकान लगा लिए पर इस दौरान फिर से उन्हे रोकने के लिए नहीं पहुंचा।

कार्यवाही से बचने के लिए व्यापारी पहले दिन लापता हुए थे, जो एक दिन की छुट्टी मनाने के बाद फिर से वहीं आकर अपना दुकान सजा रहे है, जिसमें मुस्ताह अहमद, श्रीराम वैष्णव, प्रशांत यादव, अब्दूल रहिम, शनि सोनी, रहमान, जावेद खान, दीपक वाधवानी, कार्तिक बहादूर थापा, उमेश महतो, एजाज खान व साथी का दुकान लगता है, जो दुकान तम्बू लगाकर फिर सजाने के लिए तैयारी कर रहे है, इनकी दुकान लगने के बाद लगातार दुकान सजते जाते है और एक व्यक्ति द्वारा लगातार कई जगहों पर दुकान चलाया जाता है पर नगर पालिका द्वारा इनकी दुकानों की पहचान नहीं की जाती, जिससे लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है।

राजस्व के वादे पड़े फीके

राजस्व कर्मचारियों ने कहा था कि अभी कपड़ा व्यापारियों को हटवाया जा रहा है, जिसके बाद सब्जी पसरा लगाने वालो को हटवाते हुए बाजार भेजा जाएगा व इस क्षेत्र के जगह को पूरी तरह खाली किया जाएगा पर उनके हिदायत देने के तीसरे दिन फिर कपड़ा व्यापारी वापस आकर अपनी दुकान लगाने लगे है, जिससे साफ लग रहा है कि राजस्व अधिकारियों के वादे फीके पड़ रहे है व शहर में लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है।



अन्य सम्बंधित खबरें