बिजली ऑफिस में बिल का पैसा जमा न होने पर ग्राहक लौटे बैरंग - CG Sandesh

बिजली ऑफिस में बिल का पैसा जमा न होने पर ग्राहक लौटे बैरंग

जिला मुख्यालय के बिजली ऑफिस में ग्राहक बिजली बिल का पैसा जमा करने के लिए दोपहर 3 बजें से लाईन में खड़े रहे पर एक व्यक्ति का पैसा जमा करने के बाद बिजली बिल जमा करने वाला मशीन खराब हो गया, जिससे ग्राहक लाईन में खड़े रहे। घंटो लाईन में खड़े रहने के बाद भी पैसा जमा न होने पर ग्राहक बैरंग लौटते नजर आएं, जिन्होने विभाग के कर्मचारियों से सील थप्पा लगाकर पैसा जमा करने को कहा पर कर्मचारी मशीन बनाने की बात करते रहे और ग्राहकों का पैसा जमा नहीं किए, इससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बिजली ऑफिस में बिजली बिल जमा करने पहुंचे मोदे के बृजलाल ने बताया कि वह दोपहर 2 बजें से लाईन में खड़ा हुआ है पर अब तक बिजली बिल का पैसा जमा नहीं हो पा रहा है, बिजली का पैसा सील थप्पा लगाकर जमा करने के लिए भी कहा जा रहा है पर अब विभाग के कर्मचारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बेवरती से पहुंचे हरी कुमार ने बताया कि वह दोपहर 3 बजें से लाईन में खड़ा हुआ है जो अभी 5 बज गया पर बिजली मशीन नहीं बन पाया, जिसकी वजह से बैरंग लौटना पड़ रहा है। बेवरती से पहुंचे बलदाऊ राम ने बताया कि वह दोपहर 3 बजें जब लाईन में खड़ा हुआ तक लाईन बहूत लम्बी थी, जिसकी वजह से बहूत पीछे खड़ा हुआ था पर बिजली बिल का पैसा जमा न होने की वजह से लोग धीरे धीरे बैरंग लौट गए, जिसकी वजह से वह सबसे सामने आ चुका है पर अब तक मशीन नहीं बन पाया है, जिसकी वजह से वह वापस जा रहा है।

बेवरती के श्रीराम कुमार व सरजू राम कावड़े ने बताया कि बिजली विभाग में बिल जमा करने का मशीन बिगड़ गया तो दूसरा उपाय देखना चाहिए पर विभाग के कर्मचारियों द्वारा लपरवाही बरतते हुए दूसरे तरीके से बिल का पैसा जमा नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एक काऊंटर से हमेशा होती है परेशानी

नारायण कुजांम व धनीराम ने बताया कि बिजली ऑफिस में एक काऊंटर है, जहां पर बिजली बिल जमा का पैसा जमा करने के दौरान हमेशा लाईन लम्बा लगना पड़ता है, वहीं बीच में मशीन खराब हो जाने से हर व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, दो काऊंटर होने से लोगों को सहूलियत होती पर विभाग के अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है, जिसकी वजह से लोग लाईन में लगकर परेशान होते रहते है।

ऑनलाईन कर सकते है जमा

बिजली विभाग के एई कंवर ने बताया कि मशीन में गड़बड़ी आ गई है, जिसे बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। ग्राहक ऑनलाईन तरीके से बिजली बिल जमा करवा सकते है। हमारे यहां मेनूवल जमा करने में पहले गड़बड़ी हो चुकी है, इसकी वजह से सील लगाकर पैसा लेना पूरा तरह से प्रतिबंधित किया गया है। मशीन बनने के बाद फिर से बिल का पैसा जमा किया जाएगा।



अन्य सम्बंधित खबरें