क्रिकेट मैच में सट्टा खेलाने वालों को पुलिस ने दबोचा, 61920 रूपए के साथ 03 नग मोबाइल जप्त
भारत न्यूजीलैड टी-20 क्रिकेट मैच पर मोबाइल के जरिये सट्टा लिखने की सूचना पर पुलिस ने सट्टा रेड कार्रवाही की, जिसमे मनीष रवानी पिता भगवानदास रवानी, संदीप आहूजा पिता कन्हैया आहूजा तथा विजय सिंह पिता सुरजीत सिंह सट्टा लिखते हुए पाए गए, जिनकों पुलिस द्वारा सट्टा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया व कुल 61920 रूपए, 03 नग मोबाइल भी जप्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा आगामी आईपीएल क्रिकेट मैच मे होने वाले सट्टा कारोबार पर पैनी नजर रखकर कार्यवाही हेतु थाना कांकेर कोतवाली निर्देशित किया गया। गिरफ़्तार किये गए तीनो आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है।
कार्यवाही के दौरान पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज, पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, अनुविभागीय अधिकारी तस्लीम आरिफ, आकाश मरकाम का विशेष मार्गदर्शन मिलता रहा।
कांकेर जिले के विज्ञापन और समाचार के लिए सपर्क करे- मौसम साहू - 9111758074/9399788639