वोट के बदले मिला था मुर्गा,  उसे खाने पर बुजुर्ग के गले में ... - CG Sandesh

वोट के बदले मिला था मुर्गा, उसे खाने पर बुजुर्ग के गले में फंसी हड्‌डी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के दूसरा चरण के दौरान जशपुर में एक प्रत्याशी ने वोटरों को लुभाने के लिए मुर्गा और शराब बांटी गई थी। एक बुजुर्ग ने मुर्गा पकाकर खाया तो हड्‌डी उसके गले में फंस गई। परिजन बुजुर्ग को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

जशपुर के कामारिमा ग्राम पंचायत में उम्मीदवारों ने शराब और मुर्गा बांटा था। इसी को लेकर घर पहुंचे सेंधवार निवासी बुजुर्ग की पत्नी ने मुर्गा पकाया और अपने पति को शराब के साथ खाने के लिए दिया। मुर्गा खाते समय बुजुर्ग हड्डी निगल गया। मांस के साथ हड्डी बुजुर्ग के गले मे फंस गई।

बुजुर्ग की हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें लेकर पंडरापाठ अस्पताल पहुंचे। वहां बुजुर्ग का इलाज संभव नहीं होने से बगीचा अस्पताल लाया गया। यहां भी बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल बुजुर्ग का उपचार जारी है। इस मामले में रिटर्निंग अफसर टीडी मरकाम का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी लेकर जांच की जाएगी। इससे पहले रायपुर के आरंग में भी प्रत्याशी के सामान बांटने का मामला सामने आ चुका है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें