news

कांकेर जिले में अब तक 24 लाख 10 हजार क्विंटल धान की खरीदी

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में अब तक 24 लाख 10 हजार 723.73 क्विंटल धान खरीदी गई है। धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप संपन्न कराने के लिए कलेक्टर सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। जिले के 113 धान उपार्जन केन्द्रो में मोटा धान 4 लाख 74 हजार 979.74 क्विंटल, महामाया धान 14 हजार 614.80 क्विंटल, पतला धान 18 लाख 43 हजार 951.59 क्विंटल, एचएमटी धान 472.40 क्विंटल, आईआर-36 धान 67.20 क्विंटल और सरना धान 76 हजार 638 क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदा गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें