news-details

पशु नस्ल सुधार हेतु कृत्रिम गर्भाधान में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर, पशु पालन विभाग के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

कुपोषित बच्चों के घर में बनेगा किचन गार्डन

आकांक्षी जिला के तहत जिले में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं जल संसाधन विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमो में प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पशु नस्ल सुधार के लिए अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होने पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों का इस माह का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया है साथ ही पशु नस्ल सुधार हेतु कृत्रिम गर्भाधान के लिए अंतागढ़ एवं दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में 10-10 सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों की पंचायतवार ड्यूटी लगाने के लिए उप संचालक को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पशु नस्ल सुधार हेतु पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान के लिए पशु पालको को प्रोत्साहित किया जाये, इसके लिए उनकी बैठक ली जाये तथा दीवार लेखन का कार्य भी किया जावे।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर शवन अधिकार पट्टाधारी जिले के सभी 21 हजार 629 किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया है। कुपोषण से मुक्ति के लिए विशेष प्रयास करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सभी कुपोषित बच्चों के घरों मे किचन गार्डन बनाया जाये, जिसके लिए सब्जी बीज उद्यानिकी विभाग द्वारा मुहैया करायी जायेगी। जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी किचन गार्डन बनाने के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है, साथ ही आंगनबाड़ियों में सुपोषण कार्नर बनोन के निर्देश भी दिये गये। बाउण्ड्री विहिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में लेंटाना घास से बायो फेंसिंग किया जायेगा। उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक व्हीके गौतम ने बताया कि जिले में उद्यानिकी विभाग के सभी नर्सरी में लेंटाना उपलब्ध है, जिसका उपयोग आंगनबाड़ी में बाउण्ड्री बनाने के लिए किया जा सकता है।

जिले में मक्का की खेती को बढ़ावा देने पर भी चर्चा किया गया, समीक्षा के दौरान बताया गया कि रबी सीजन में जिले में 21 हजार 557 हैक्टेयर क्षेत्र में मक्का की खेेती की जा रही है, जिसके क्षेत्राच्छादन को बढ़ाने के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया। जिले में निर्मित सभी 83 गौठान के आसपास मक्का की खेती करने के लिए निर्देशित किया है। बैठक में कृषि विभाग के उप संचालक एन.के. नागेश, पशुधन विकास विभाग के उप संचालक एन. के. श्रीवास्तव, आकांक्षी जिला फेलो नेहा सिंग सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुधन विकास विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारीगण उपस्थि थे।





अन्य सम्बंधित खबरें