पुलिस ने दो जुआरियों को दबोचा, 29150 रूपए जप्त - CG Sandesh

पुलिस ने दो जुआरियों को दबोचा, 29150 रूपए जप्त

कोतवाली थाना में 21 फरवरी को मुखबीर से जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के द्वारा सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार सेवता, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सायगल, आरक्षक सुनील कोमरा, कौशल साहू, शैलेन्द्र शोरी, रमेश ध्रुव, किशोर उईके, अजेन नरेटी की टीम गणित रवाना किया गया।

टीम मौके पर अलन्यापारा कांकेर जंगल पहाड़ी मे घेराबंदी कर रूपए पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए कोदाभाठ बाबापारा निवासी नागेन्द्र नायक पिता स्व. आर. कंदा स्वामी, सिंगारभाट निवासी विजय नेताम पिता श्रवण नेताम, ज्ञानी चौक निवासी कन्हैया लाल वर्मा पिता मनीराम वर्मा के पास फड़ पर कुल 29150 रूपए व ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया। कोतवाली पुलिस ने आरेपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 79/20 में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया।


अन्य सम्बंधित खबरें