अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व - CG Sandesh

अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

सुबह से शाम तक शिवालयों में लगी रही भक्तों की भीड़

सरायपाली. नगर सहित ग्रामीण अंचल में आज महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. अंचल के सभी शिव मंदिरों में आज जलाभिषेक करने के लिए सुबह से भक्तगण कतार में लगे हुए थे. सरायपाली पदमपुर रोड स्थित बस्ती तालाब शंकर मंदिर, शंकर मुड़ा, ताजनगर, झिलमिला, टावरपारा, जोगनीपाली, बालसी, महलपारा, सागर स्टेट, पतेरापाली, केदुवां, तोरेसिंहा, पैकिन, तोषगांव, कुटेला, किसड़ी आदि गांवों में दिनभर शिव के जयकारा के साथ मंदिर गूंजता रहा.

विगत सप्ताह भर से महाशिवरात्रि पर्व के लिए शंकर मंदिर की साफ सफाई एवं रंग रोगन का कार्य प्रारंभ हो गया था. कल से ही मंदिरों को आकर्षक झालर, लाईटों से सजाया गया है. महिलाएं सुबह से ही बेलपत्ता, धतूरा,आक के फूल आदि पूजा सामान लेकर पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंच रहे थे.

आज शिवपुराण एवं धार्मिक कथा का आयोजन कर रात्रिजागरण का भी कार्यक्रम कुछ जगहों पर रखा गया है. इसके अलावा बड़ी संख्या में यहां के श्रद्धालुओं ने आज नरसिंहनाथ, देवदरहा, सिरपुर जाकर भी जलाभिषेक किए हैं. शंकरमुड़ा तालाब में भी सुबह से ही महिलाएं पूजा पाठ के लिए पहुंचती रहीं. जोगीतालाब स्थित शिव मंदिर में घण्ट ध्वनि के साथ जलाभिषेक किया गया. वार्ड क्र. 8 टावरपारा में महाशिवरात्रि पर खीर आदि का वितरण किया गया.

झरने पर स्थित -छोटे से शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में युवतियां पहुंची थीं. वार्ड क्र.7 के धवलेश्वर मंदिर में भी वार्ड के लोगों ने पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया. बस्ती तालाब मंदिर में तीन दिन चला रूद्राभिषेक शहर के बस्ती तालाब के बड़े मंदिर में विगत तीन दिनों से सामूहिक रूप से 12 ज्यातिर्लिंगों में रूद्राभिषेक किया जा रहा है.

दोपहर 2 बजे फव्वारा चैक से शिव की बारात निकली जो जय स्तम्भ चैक, ओड़िया पारा, गुरूनानाक चैक से होते हुए शिव मंदिर पहुँचे. आज रात में रायपुर की टीम द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम तथा कल भण्डारा का आयोजन किया गया है. पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है.

वहीं मंदिर के भीतर शिव लिंग के आस पास आकर्षक ढंग से सजाया गया है. सुबह से ही भक्तगण जलाभिषेक करने के लिए कतार में लगे हुए थे, जो दोपहर तक चलता रहा. वहीं बस्ती तालाब के किनारे ही स्थित एक और शिव मंदिर में  भी आज रामायण एवं भजन कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें