स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत संविदा पर्दो के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 को
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर स्वीकृत विभिन्न 20 पदों- जिनमें जिला सलाहकार के 2 पद, भृत्य के 1 पद एवं जनपद स्तर पर खण्ड समन्वयक के 7 पद एवं संकुल समन्वयक के 10 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए 26 फरवरी तक जिला पंचायत द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक नियम, शर्ते एवं आवेदन पत्र का नमूना जिला पंचायत कांकेर के वेबसाईट से डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें