बच्चों को अच्छा भोजन के साथ अच्छा माहौल भी दें- कलेक्टर - CG Sandesh

बच्चों को अच्छा भोजन के साथ अच्छा माहौल भी दें- कलेक्टर

कलेक्टर जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्डस्त्रोत समन्वयक एवं संकुल समन्वयकों की बैठक लेकर स्कूली बच्चों में न्यूनतम लर्निंग-आउट-कम में वृद्धि के लिए सामुहिक प्रयास करने के निर्देश दिये। नवीन शिक्षा सत्र से स्थानीय बोली जैसे- हल्बी, गोंडी में अध्यापन के लिए शालाओं और बच्चों का चिन्हांकन करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि चिन्हांकित सभी शालाओं में नवीन शिक्षा सत्र से पाठयपुस्तक उपलब्ध कराया जावेगा। पठन कौशल के तहत अप्रैल माह में आयोजित होने वाले रिडिंग कैम्पेन प्रतियोगिता के लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि इसके लिए शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित कर लिया जावे, जिसमें पालकों को अधिक से अधिक संख्या में आमंत्रित करें। प्रारंभिक तैयारी में समाचार पत्र, बाल पत्रिका, अन्य रोचक कहानी पुस्तक का नियमित वाचन बच्चों से कराया जावें।

जिला मुख्यालय कांकेर में अंग्रेजी माध्यम मॉडल विद्यालय खोलने के लिए प्रारंभिक तैयारी करने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा शिक्षा अधिकारियों को दिये गये। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हेतु योग्य शिक्षकों एवं मूलभूत आवश्यकता व इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, साथ ही अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया जाय, साथ ही मॉडल स्कूल का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जावे। माह मार्च में आयोजित होने वाले पालक सम्मेलन के लिए स्थानीय बोली-भाषा में अध्यापन व रिडिंग कैम्पेन विषय को ऐजेंडा में शामिल करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिये गये। 

कलेक्टर ने विद्यालयों में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराये जाने हेतु नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए बच्चों को अच्छा भोजन के अलावा अच्छा महौल भी देवें।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्राथमिक विद्यालयों में लर्निंग-आउट-कम में वृध्दि के लिए चिन्हांकित सी एवं डी ग्रेड वाले विद्यालयों में बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु शाला दत्तक योजना प्रारंभ किया गया है जिसमें जिले के 308 कमजोर विद्यालयों को संकुल समन्वयकों व बीआरसीसी, एबीईओ को जिम्मेदारी दी गई है। इन विद्यालयों की जांच हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर के अन्य विभाग के अधिकारीयों की भी डयुटी लगाई जा रही है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय, जिला परियोजना समन्वयक आनंद गुप्ता एवं आरपी मिरे, आंकाक्षी जिला फेलो अंकित पिंगले एवं नेहा सिंह सहित सभी बीईओ, बीआरसी एवं सीआरसी उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें